आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए मनाया आंगनवाडी दिवस

स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए अब आंगनबाड़ी दिवस मनाया जाने लगा है। इसी तर्ज पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र रेबड़िया प्रथम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने और उन्हें स्कूल पूर्व शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास व शारीरिक विकास की अवधारणा के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन सहयोग और भामाशाहों के माध्यम से आंगनबाड़ी दिवस का आयोजन होने लगे है। शुक्रवार को इसी क्रम में नगरा इलाके के रेबड़िया प्रथम पर आंगनबाड़ी दिवस का आयोजन एक सांस्कृतिक समारोह के साथ मनाया गया। इलाके की महिलाओं में इस समारोह को सफल बनाने के लिए भामाशाहों की भूमिका निभाते हुए केंद्र पर अध्ययन के लिए आने वाले बच्चों को अपनी ओर से अनेक उपहार भी दिए गए। इस मौके पर हिंदुस्तान जिंक की ओर से संचालित खुशी परियोजना के माध्यम से भी बच्चों को अनेक जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस मौके पर क्षेत्र की अनेक भामाशाह महिलाओं सहीह बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस समारोह में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।